फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु से पूजा कराने पर दो गोस्वामी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को दो सेवायत गोस्वामियों के बीच श्रद्धालु से पूजन कराने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद झगड़ा शांत हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या पांच के अंदर मंदिर के दो गोस्वामियों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोस्वामी कुछ श्रद्धालुओं से बांकेबिहारी की पूजा कराने के लिए माला और प्रसाद ले रहा था, तभी वहां पहुंचे दूसरे गोस्वामी ने इसका विरोध किया ओर खुद पूजन कराने की बात कही। इसे लेकर दोनों गोस्वामी आपस में भिड़ गए। गोस्वामियों के बीच मारपीट हुई। वीडियो में दो गोस्वामी एक-दूसरे को खींचतान करते देखे जा रहे हैं।

एक गोस्वामी दूसरे गोस्वामी को गेट के अंदर की तरफ खींचकर ले गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में झगड़े में शामिल सेवायत आशीष गोस्वामी ने कहा कि झगड़ा का वीडियो काफी पुराना है। उनका किसी गोस्वामी से झगड़ा नहीं हुआ है। बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि शुक्रवार सुबह दो गोस्वामियों के बीच श्रद्धालुओं की पूजा सेवा कराने को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह शांत हो गया। गोस्वामियों की तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें