फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूल बस की चपेट में आईं दो महिला शिक्षामित्र, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- स्कूटी सवार पर थीं सवार, पानीगांव-मांट रोड पर फक्कड़ बाबा आश्रम के समीप हुआ हादसा



मांट। पानीगांव-मांट रोड पर फक्कड़ बाबा आश्रम के समीप वृंदावन से छात्राओं को लेकर आ रही स्कूल बस ने मांट की ओर से आ रही स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे स्कूटी सवार एक महिला शिक्षा मित्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।

छटीकरा निवासी नीटू चौहान व कृष्णा इंक्लेव लक्ष्मीनगर निवासी बीना चौधरी पत्नी प्रहलाद सिंह जिल-अलीगढ चिंता बास के सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र तैनात हैं। बृहस्पतिवार को को ड्यूटी से स्कूटी से लौटते समय वृंदावन के धानुका विद्यालय की बस ने राधारानी मोड़ से आगे फक्कड़ बाबा के समीप बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बीना का पैर एड़ी से कट कर अलग गिर गया। दोनों को वृंदावन के एक अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान बीना (35)ने दम तोड़ दिया। थाना जमुना पार पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने छात्राओं को भेजा घर

मांट। हादसे के वक्त विधायक राजेश चौधरी घटनास्थल से होकर गुजरते रहे थे। उन्होंने बस में बैठी छात्राओं को पुलिस की मदद से दूसरी बस के माध्यम से सभी छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचवाया। जमुनापार पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ छात्राओं ने विधायक से बस चालक की शिकायत की। कुछ छात्राएं विधायक के सामने रोती बिलखती नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें