गोकुल बैराज इलाके में रविवार देर रात अनियंत्रित होकर पलटे कैंटर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई।
गोकुल निवासी वल्लभ शर्मा (38) पुत्र महेश चंद्र शर्मा अपने पड़ोसी मथुरेश कुमार (35) पुत्र विशंभर पाठक के साथ रविवार की रात टहलने निकले थे।
रात साढ़े नौ बजे गोकुल बैराज रोड पर एआरटीओ मोड के निकट अनियंत्रित होकर पलटे कैंटर के नीचे आ गए।
प्रारंभ में इस बारे में पता नहीं चल सका। रात 11 बजे तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने खोजबीन की।
सूचना पर पुलिस ने उनके कैंटर के नीचे दबे होने की आशंका पर उसे सीधा कराया। नीचे दोनों के शव मिले। मामले में वल्लभ शर्मा के भाई बालकिशन शर्मा ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया था।