वृंदावन। यमुना में बुधवार दो शव मिले। इनमें से एक पहचान मंगलवार को डूबे वायु सेना के जवान अविनाश के रूप में की गई है, वहीं दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह करीब सात बजे नाविकों को पंटून पुल के पास एक युवक का शव मिला। इसकी शिनाख्त उन्नाव शहर निवासी 24 वर्षीय अविनाश सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह के रूप में उसके साथ आए बुआ के लड़के अभिषेक ने की है। वह वायुसेना का जवान था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मोक्ष धाम के पास 34 वर्षीय युवक का शव मिला। रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार के अनुसार शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जो कि गल चुका है। आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके।