फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकुंड में बनी तुलसी की कंठी जाएगी विदेश

विज्ञापन
मथुरा। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में दुकान पर लटकीं तुलसी की माला। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधाकुंड में बनने वाली तुलसी की कंठी, मालाएं विदेश जाएंगी। जन्माष्टमी पर आने वाले हजारों विदेशी भक्त तुलसी की कंठी-माला खरीद कर अपने साथ ले जाएंगे। इस समय कंठी-माला का उद्योग चरम पर है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश से लाखों भक्त राधाकुंड आएंगे। ये भक्त यहां बनी कंठी-माला खरीद कर ले जाते हैं। कंठी-माला की दुकानों पर विदेशी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देने लगी है। तुलसी माला का सबसे बड़ा बाजार राधाकुंड में नजर आ रहा है।
तुलसी माला विक्रेता प्रहलाद दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में पक्की दुकान एवं फुटपाथ पर 25 दुकान तुलसी कंठी माला की लगी हुई है। माला विक्रेता निपुर दास ने बताया राधाकुंड में बिकने वाली कंठी का कच्चा माल जैंत व कामा से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें