फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजस्थान से डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
डोडापोस्त से की बोरियों से लदा पकड़ा ट्रक। 
विज्ञापन
राया। कस्बे के हाईवे कट पर राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार सुबह एक ट्रक को घेराबंदी के बाद पकड़ा है। ट्रक में लदा डोडा पोस्त राजस्थान से पंजाब जा रहा था, जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थ बनाने में किया जाता है। पुलिस ने करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना राया में खड़ा कराया है। राया थाना प्रभारी करमवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार को हाईवे कट के पास डोडा पोस्त ले जा एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में करीब साढ़े तीन सौ किलो डोडा पोस्त था। टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे 65 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। राजस्थान नारकोटिक्स टीम निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ट्रक को राया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें