फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पान-मसाले से भरा ट्रक सीज, 89. 61 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एसजीएसटी विभाग के सचल दल ने पान मसाले से भरे एक ट्रक के सीज कर 89 लाख 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल प्रथम इकाई हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टोल डाटा विश्लेषण के आधार पर पान मसाले से भरे ट्रक को यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर जाते हुए बाजना कट के पास रुकवाया। ट्रक चालक द्वारा पेश कागजात के अनुसार वाहन में भरा पान मसाला कानपुर से गुवाहाटी जाना निर्धारित था, जबकि माल का परिवहन घोषित व्यापारिक मार्ग से अलग और 350 किलोमीटर विपरीत दिशा में पाया गया।
विज्ञापन


इससे साफ पता चल रहा था कि माल को गलत तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस पर ट्रक को माल सहित सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद विनिर्माता फर्म की ओर से मंगलवार को जुर्माने के तौर पर 89,61,384 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें