यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दोपहर में आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक दस टायरा ट्रक में पुल संख्या 66 के समीप अचानक आग लग गई। ट्रक में बिजली के तार रखे हुए थे। थोड़ी ही देर में आग धूं-धूं कर फैलने लगी। गांव कौलाना के निवासी और फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।