फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रांसफाॅर्मर लीक, तार टूटे, दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। सौंख कस्बे में विद्युत सबस्टेशन पर लगा ट्रांसफाॅर्मर लीक हो गया। वहीं अधिक लोड होने से तार टूट गए। इससे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रही। गर्मी के चलते दिन भर लोग अकुलाते रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे को प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे गांव पाली डूंगरा स्थित मथुरा स्थित महाराजा कॉलेज के पास 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के दो खंभे एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। इससे शाम तक करीब 10 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। गर्मी में 12 घंटे विद्युतापूर्ति ठप रहने से लोगों में आक्रोश रहा। जेई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया विद्युत खंभों को दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं सुबह विद्युत सबस्टेशन पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लीकेज होने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति प्रभवित हो गई। इसके बाद दोपहर को कपड़ा बाजार में तार टूट गया। वहीं विद्युत सबस्टेशन, केनरा बैंक, गढ़वाल मोहल्ला, लुहार बाजार में विद्युत लोड बढ़ने से तारों में आग लग गई। इससे दिनभर कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रही। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कर्मचारियों द्वारा लगातार विद्युत कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे दिन व्यापार प्रभावित रहा। अगर आपूर्ति में सुधार नही हुआ तो गोवर्धन स्थित एडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जेई सतीश चंद ने बताया 5 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर में लीकेज हो गई। गर्मी के चलते कई जगह तारों में आग गई। आपूर्ति को बंद करके समस्या का समाधान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें