मथुरा। ट्रांसफॉर्मर को फाॅल्ट से बचाने के लिए निगम द्वारा अब अर्थिंग का सहारा लिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 130 ट्रांसफॉर्मर पर अर्थिंग लगाने का काम किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता ने बताया कि ओवरलोडिंग और हीटिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट होने की दिक्कत आ रही थी। इसी को देखते हुए शहरी क्षेत्र में 130 ट्रासंफॉर्मर में अर्थिंग लगाने का काम किया जा रहा है। अर्थिंग लगाने से न सिर्फ ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट होने से बचेंगे। मोतीकुंज और डीएम कंपाउंड में ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग सही करा दी गई है। अन्य सभी ट्रांसफॉर्मर पर भी जल्दी ही अर्थिंग लगा दी जाएगी। अर्थिंग लगने के बाद न सिर्फ ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट होने से बचेंगे। बल्कि फाॅल्ट होने की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके साथ ही बिजली का फ्लकचुएशन भी खत्म हो जाएगा।
देहात क्षेत्रों में भी कराई जा रही है ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग
शहर के अलावा देहात क्षेत्र में उन सभी ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग कराई जा रही है। जिन पर लोड ज्यादा है। जो ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट का शिकार हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता विजय खेड़ा और प्रभाकर पांडेय ने बताया कि देहात में भी ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग कराई जा रही है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।