मथुरा। जान देने के लिए कासगंज से पति से झगड़ा कर विवाहिता जंक्शन आ गई। जहां पर जीआरपी ने उसे ट्रेन के आगे कूदने से बचा लिया।
प्लेटफार्म संख्या सात पर बदहवास घूम रही एक महिला पर नजर जीआरपी की महिला कांस्टेबल शिवकांती की पड़ी। उसने जब महिला से पूछताछ की तो पता लगा कि वह पति से झगड़ा करके आई थी। महिला ने अपना नाम नीतू बताते हुए कहा कि उसका मायका छत्तीसगढ़ में है। पति आए दिन मारपीट करता है। वह रात को किसी प्रकार से लखनऊ-बांदा एक्सप्रेस से जंक्शन पहुंची। वह प्लेटफार्म संख्या सात पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के लिए पहुंची थी। जीआरपी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को काउंसिलिंग करके वापस भेज दिया गया।