फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार रात चलते ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में लगी आग को देख अन्य राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे किनारे कर रोका गया। ट्रेलर में लदी एल्युमिनियम को उतारकर दमकलकर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे पर राजीव एकेडमी के पास बुधवार देररात सवा दो बजे के करीब एक ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेलर फरीदाबाद से एल्युमिनियम का सामान लेकर झारखंड जा रहा था। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां भेंजी।
उन्होंने आग पर काबू पाने के बाद ट्रेलर को रवाना किया गया। आग लगने के पीछे कारण ट्रेलर में लदी एल्युमिनियम सड़क से रगड़ने के कारण पहियों में आग लगना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें