फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, मथुरा में चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद मथुरा में चीत्कार मच गई। इस हादसे में जान गंवाने वाला राज शहर के लक्ष्मीनगर इलाके का रहने वाला था। वहीं, दिनेश गोवर्धन के अडींग गांव का है। घायल विशाल और नीरज, दिनेश के पड़ोसी हैं। तीनों में गहरी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही दिनेश से राज की दोस्ती हुई थी। यह सभी किसी शादी समारोह में गए थे। दिनेश, विशाल, नीरज के परिजन सूचना पाते ही दिल्ली को रवाना हो गए।
विज्ञापन


मृतक राज (25) पुत्र कमलेश सिंह मथुरा के लक्ष्मीनगर इलाके की प्रीति विहार काॅलोनी का रहना वाला था। पिता टेलर की दुकान करते हैं। राज की दादी कस्तूरी देवी ने बताया कि राज 10 साल पहले दिल्ली गया था। वहां एक फैक्ट्री में काम करने लगा। इसके बाद उसने परिवार की माली हालत को देखते हुए भाई मोहित और आलोक को भी वहीं साथ काम करने को बुला लिया था।

बीते शारदीय नवरात्रों में वह घर आया था। उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। राज सबसे बड़ा था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी बहन तमन्ना है। वहीं, मृतक दिनेश गामैती मोहल्ला, गोवर्धन के रहने वाले हैं। नीरज और विशाल भी इनके पड़ोसी हैं। तीनों में पड़ोस नाते पुरानी दोस्ती है। हादसे की खबर पाते ही तीनों के परिवार वाले घर पर ताला लटकाकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें