फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे से गलियों तक लगा रहा जाम, फंसे रहे लोग

विज्ञापन
हाईवे पर लगे कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। सप्ताहांत में शहर से लेकर वृंदावन तक लगे जाम से लोगों का बुरा हाल हो गया। घंटों तक लोग जहां के तहां फंसे रहे। हाईवे पर नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक 3 किलोमीटर तक 2 घंटे तक जाम लगा रहा। यही हाल भूतेश्वर, कृष्णानगर, सौंख रोड, पुराना बस स्टैंड रोड तक बने रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। गलियों में भी जाम लगा रहा। साल के आखिरी सप्ताह में मथुरा-वृंदावन में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना इजाफा हो गया है। शनिवार-रविवार को दिल्ली, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। रविवार को सुबह 10 बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक हाईवे पर दोपहर से शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने पर पुलिस ने खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन कई घंटे तक कामयाबी नहीं मिल सकी। छटीकरा-वृंदावन रोड पर भी यही हालात बने रहे। दिल्ली के रितेश सिंह सौंख रोड पर अपने परिवार के साथ कार में फंसे हुए थे। उनका कहना था कि दिल्ली में भी जाम लगता है, लेकिन इतनी अव्यवस्था नहीं होती है। इसी तरह अपने पिता को दवा दिलाने ले जा रहे गोवर्धन चौराहे के राजकुमार का कहना था कि जाम अब मथुरा की रोजाना की समस्या बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें