फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से लागू होगा बरसाना में ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 11 सितंबर को राधाष्टमी के पर्व को देखते हुए बरसाना में ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान सोमवार से लागू होगा। देर शाम इसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर तक बाहर से फोर्स भी जिले में पहुंच जाएगी। सुरक्षा जवानों और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी 10 सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह 11 सितंबर की रात तक रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर में सभी व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों और बाहर से आने वाली फोर्स को जागरूक किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान और पार्किंग का प्लान बारिश की स्थिति पर निर्भर करेगा।



आज रात से जुटने लगेंगे बरसाना में श्रद्धालु

राधारानी के जन्म के साक्षी बनने के लिए सोमवार रात से ही बरसाना में श्रद्धालु जुटने लगेंगे। करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के 11 सितंबर तक आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें