फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के हाईवे कट पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


बलदेव के अवैरनी निवासी सुनील उर्फ सोनू ट्रैक्टर पर चालक था। शुक्रवार शाम वह ट्रैक्टर में डीजल भराने जयगुरुदेव पेट्रोल पंप पर आए थे। डीजल भराकर गांव वापस जाते समय हाईवे कट पर किसी वाहन ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की 13 माह पहले ही शादी हुई थी। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें