फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आधा घंटे मूसलाधार बारिश, शहर में हर तरफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में बुधवार दोपहर ढाई बजे करीब मूसलाधार बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई इस बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। भूतेश्वर अंडरपास और नया बस अड्डा अंडरपास पर तीन से चार फुट पानी भर गया। इसके कारण इन दोनों जगह पर रास्ते बंद हो गए। लोग वाहनों को लेकर कृष्णा नगर होते हुए हाईवे पर पहुंचे तो वहां भी बाईपास पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक शहर में जाम रहा। इधर, शहर के हर मार्ग पर जलभराव हो गया। इसके कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास के नीचे जलभराव से ट्रैफिक को स्टेट बैंक और भूतेश्वर चौराहा से भरतपुर गेट, जंक्शन रोड से गुजारा गया। इसके चलते यहां जाम लग गया। भैंस बहोरा में सड़क पर कई फुट तक पानी भर गया। इससे यहां पैदल राहगीरों से लेकर वाहन चालक तक भारी परेशानी से गुजरे। वहीं, होली गेट, अंतापाड़ा, अंबाखार, सुभाष नगर, आर्य समाज रोड, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, बीएस रोड, कंकाली रोड, नया बस अड्डा, चंद्रपुरी, आगरा-दिल्ली हाईवे के बाईपास, उद्योग एरिया, महोली रोड आदि इलाके जलमग्न हो गए। इनके अलावा शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। नाले और नालियों को ओवरफ्लो होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव इस कदर हुआ कि लोगों के घरों में पानी भर गया।


जलभराव में फंसे वाहन हुए बंद
नया बस अड्डा, भूतेश्वर अंडरपास से कुछ चालक अपने दोपहिया वाहनों को जलभराव में से निकालने लगे। जैसे ही वह दो से ढाई फुट के करीब पानी में पहुंचे। उनके वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का मारकर इन वाहनों को पानी से बाहर निकालना पड़ा। यही हाल कंकाली चौराहा के पास हुआ। इधर, नरहौली चौराहा से धौलीप्याऊ के बीच टूटी सड़क और गड्ढोे में पानी भर गया। इस कारण वहां कई ई-रिक्शा पलट गए। दोपहिया वाहन चालक भी गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें