फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन के जरिए कॉरिडोर का पूरा खाका खींच गए आला अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर भले ही मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीधे तौर पर कुछ न कहा हो पर इस निरीक्षण में वह इसका पूरा खाका खींच गए। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यह पूरी मशक्कत इसी के लिए थी। दोनों अधिकारियों ने अपने बयानों में लगातार स्थानीय लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने का उल्लेख किया है। उससे साफ है कि कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध को कम करने पर पूरा फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बिहारी जी मंदिर के आसपास संकरी गलियां, मोहल्ले होने की बात कहते हुए दस लाख लोगों को प्रतिदिन सुलभ दर्शन कराने की बात कही। इतनी संख्या में सुलभ दर्शन बिना कॉरिडोर निर्माण के संभव नहीं है। प्रदेश के दो आलाधिकारी इस बात को कहकर गए हैं तो साफ है कि सरकार की मंशा कॉरिडोर निर्माण को लेकर अब तेजी से काम आगे बढ़ाने की है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के दोनों आलाधिकारी ब्रज के विकास को लेकर बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने यहां के क्या-क्या काम और कराए जा सकते हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में और क्या ऐसा काम किया जा सकता है, जिससे की लोग यहां अधिक संख्या में आएं। अधिकारियों का कहना है कि जितने अधिक श्रद्धालु ब्रज में आएंगे। उतना ही फायदा स्थानीय स्तर पर रोजगार को मिलेगा।

भगदड़ में चली गई थी दो की जान
वर्ष 2022 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत की घटना के बारे में मुख्य सचिव और डीजीपी ने स्थानीय अधिकारियों से पूरी जानकारी जुटाई। इस घटना के बाद ही भीड़ नियंत्रण को किए गए अस्थायी इंतजाम को पीपीटी के जरिए देखा। कॉरिडोर की जरूरतों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें