फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी का शक: टोनी जाट गैंग ने पूरे परिवार को बनाया निशाना, घर पर की फायरिंग; बाल-बाल बचे लोग

Fri, 23 Feb 2024 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

टोनी जाट की गिरफ्तारी के बाद गैंग के सदस्यों ने मुखबिरी के शक में महोली गांव के एक व्यक्ति के घर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पूरा परिवार बाल-बाल बच गयाय़ 
 
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में टोनी जाट का गैंग पुलिस के सिरदर्द बन गया है। बुधवार को टोनी जाट को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसके साथी सौरभ को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। सौरभ की गिरफ्तारी में मुखबिर की भूमिका निभाने के शक में महोली गांव के एक व्यक्ति के घर पर गैंग के अन्य सदस्यों ने फायरिंग कर दी। इसमें उसका परिवार बाल-बाल बचा। पुलिस ने मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर महोली के ही प्रवेंद्र को भी गिरफ्तार किया। सौरभ और प्रवेंद्र को बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा मय पुलिस बल के बुधवार रात चेकिंग के दौरान दिल्ली के आगरा की तरफ सर्विस रोड पर जयगुरुदेव पेट्रोल पंप के पास से सौरभ पुत्र अमर सिंह निवासी फूल थोक ग्राम महोली, हाईवे को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। इसकी गिरफ्तारी की सूचना टोनी जाट गैंग के विकास, प्रर्वेंद्र, अभिनव चौधरी तथा योगेश निवासीगण महोली ग्राम, हाईवे को पता लगी।

वह महोली गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंचे। उस पर सौरभ की गिरफ्तारी में मुखबिरी का शक जताते हुए घर पर फायरिंग कर दी। उस वक्त व्यक्ति की पत्नी व बच्चे घर पर थे। वह बाल-बाल बच गए। महिला द्वारा फोन पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से प्रवेंद्र गौतम निवासी महोली, हाईवे को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी फरार हो गए। सीओ के अनुसार सौरभ और प्रवेंद्र को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें