फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोने चांदी के तीन हिंडोले में आज विराजेंगे ठा. द्वारिकाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रावण मास के प्रारंभ होने के साथ ही सोमवार से स्वर्ण एवं रजत हिंडोलों में विराजमान होकर राजाधिराज भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 22 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन प्रतिप्रदा तिथि को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज सोने और चांदी के दो हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। यह विशेष दर्शन शाम 5.10 से 5.40 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि ठाकुर राजाधिराज के लिए सौ साल पहले गोस्वामी ब्रजभूषण लालजी महाराज द्वारा कारीगरों से बनवाए थे।

सोने का हिंडोला के निर्माण में सवा मन सोना और दोनों चांदी के हिंडोले में भी सवामन चांदी का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि हिंडोला दर्शन प्रतिदिन होंगे। दो अगस्त से घटाओ के दर्शनों की शुरुआत होगी। पहले दिन केसरी घटा के बीच ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें