फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीमारी से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के धौलीप्याऊ इलाके की एक महिला ने मंगलवार दोपहर बीमारी से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया। महिला के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नीलम (35) पत्नी नागेंद्र मूल निवासी बाईंकलां, सिकंदार, आगरा पति और 10 साल की बेटी के साथ धौलीप्याऊ के हिम्मतपुरा इलाके में रहती थी। तीन साल पहले उसका पेट का ऑपरेशन हुआ था। तभी से वह बीमार चल रही थी। घर का काम भी बमुश्किल कर पाती थी।
दोपहर को बेटी ट्यूशन गई थी। पति भी काम पर गया था। घर पर अकेली नीलम पंखे से साड़ी का फंदा डालकर उससे लटक गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला की पहली शादी मुरैना में 2004 में हुई थी। पति से अनबन होने पर उसने नागेंद्र के साथ दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें