मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सभी मंदिरों में सर्दियों के मद्देनजर दर्शनों का समय परिवर्तन किया जा रहा है। यह समय परिवर्तन मंगलवार से लागू हो जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सभी मंदिरों के दर्शनों का समय बदल रहा है। परिवर्तित समय के अनुसार, श्रीगर्भगृह मंदिर का समय प्रात: 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक, भागवत भवन एवं अन्य मंदिर का समय प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और सायं 3:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक रहेगा।