बरसाना (मथुरा)। कस्बा के तीन युवक बाइक से किसी काम से पलवल (हरियाणा) गए थे। यहां तीनों को ट्रक ने रौंद दिया है। एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर युवकों के परिजन पलवल पहुंच गए।
बरसाना के खेमा निवासी चेना का थोक, बांके निवासी टांटिया मोहल्ला व कन्हैया निवासी मुख्य बाजार किसी कार्य से बाइक से पलवल गए थे। तीनों सड़क किनारे खड़े थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। तीनों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान खेमा की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए पलवल से मथुरा ले आए। युवक की मौत के बाद घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है।