फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; एक घायल

Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावन बलदेव मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर के पास ओमी की बगीची के समीप आमने-सामने भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम बलदेव रोड पर ओमी की बगीची के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। दोनों बाइकों पर  दो-दो व्यक्ति सवार थे। बलदेव के गांव सेलखेड़ा के रहने वाले सत्येंद्र व पवन पुत्र मोहन सिंह मोटरसाइकिल से मथुरा जा रहे थे। तभी मथुरा से मजदूरी कर मोटरसाइकिल से  लौट रहे आकाश पुत्र पूरन , राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम छोली थाना बलदेव की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। 

दुर्घटना होने पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। जिसमें सत्येंद्र ,आकाश ,राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें