फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में त्रिदिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 26 से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के मंदिर में त्रिदिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर तीन दिन मंदिर की परंपरानुसार उत्सव आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 26 अगस्त को सप्तमी के दिन अनंतश्री विभूषित विष्णुस्वामी जयंती व पूज्यगोस्वामी रूपानंद जी महाराज का जन्मोत्सव, 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगलोत्सव और 28 अगस्त नवमी को नंदोत्सव के आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर, रंगनाथ मंदिर, कालिया मर्दन मंदिर, स्वामी हरिदास मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट की ओर से बिहारीजी की प्रधानगली स्थित प्राचीन श्रीस्वामीहरिदास मंदिर में अनेक आयोजन होंगे। संरक्षक गिरधारी लाल कानौडिया, संरक्षिका कुसुम कानौडिया, संस्थापक अध्यक्ष इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, समन्वयक गणेश प्रसाद काबरा, उपाध्यक्ष विजय कुमार गर्ग व पवन अग्रवाल ने बताया कि श्री स्वामी हरिदास मंदिर स्वर्णजयंती वर्ष समारोह शृंखला के तहत 26 - 27- 28 अगस्त को विभिन्न मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 26 अगस्त को अनंतश्री विष्णुस्वामी जयंती व पूज्य गोस्वामी श्रीरूपानंद महाराज के जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें