फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन बच्चे मानसरोवर कुंड में डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। दरबै स्थित राधारानी मानसरोवर कुंड में नहाने के दौरान मंगलवार को तीन बच्चे डूब गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना मांट के गांव जाबरा निवासी 14 वर्षीय हिमांशु पुत्र टिंकू अपनी मौसी के यहां दरबै गया था। मंगलवार को वह अपनी मौसी ममता के बेटे कमल (12) और अन्य दोस्तों के साथ पास ही स्थित राधारानी मानसरोवर कुंड नहाने चला गया। कुंड में उतरते ही हिमांशु व कमल सहित तीन बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे।
अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और तीनों को बाहर निकला। हालत गंभीर होने पर हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें