फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइबर ठगों को डाटा सप्लाई करने में सपा पार्षद सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साइबर ठगों को आधार कार्ड डाटा सप्लाई करने में वार्ड-31 के सपा पार्षद मुन्ना मलिक व उसके दो साथियों को स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार गैंग का भंडाफोड़ किया है। रविवार को इन्हें जेल भेजा गया। गैंग ने आधार कार्ड संशोधन केंद्र खोल रखा था।
विज्ञापन


यहां आधार कार्ड संबंधित काम कराने आने वाले आवेदकों का डाटा चोरी किया जा रहा था। बॉयोमेट्रिक के दौरान आवेदकों का अंगूठा निशान पॉलीमर से उतारकर सिलिकॉन अंगूठा तैयार कर उसे राशन कोटेदारों को भी मोटी रकम में बेचने का काम भी यह गैंग कर रहा था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पार्षद मुन्ना मलिक पुत्र हुसैनी अपने साथी रवि पुत्र मुन्नालाल और कमरुद्दीन पुत्र बिल्लू उस्मानी निवासीगण सुखदेव नगर, कोतवाली के साथ मिलकर गैंग चला रहा था।

सुखदेव नगर में ही आधार कार्ड संशोधन खोल रखा था। कृष्णा नगर से इनकी गिरफ्तारी की गई। केंद्र पर आधार कार्ड संबंधी काम को आने वाले लोगों के बायोमेट्रिक ले लेते थे, जिससे पॉलीमर के जरिये सिलिकॉन अंगूठा बनाकर कोटेदारों को बेच देते थे। कमरुद्दीन साइबर ठगों के गैंग, राशन कोटेदार, फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले आदि गैंग्स को डाटा मोटी रकम में बिकवाता था। स्वाट टीम को इस गैंग की सूचना मिली थी। गिरफ्तारी कर जेल भेजने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, कोतवाली इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसआई अजय अवाना व थाने व स्वाट की टीम शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें