फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि में आस्था का ज्वार उमड़ेगा। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू हो गया है। इसकी भव्यता को देख यहां आने वाले भक्त निहाल हो जाएंगे। इधर, पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा इंतजाम यहां पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। जन्मभूमि के प्रवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि मंदिर के शिखर, गुंबद, खिड़कियां, झरोखे, गलियारों में ब्रज के अनुरूप विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। हर वर्ष की तरह यहां एक विशेष थीम पर भगवान की पोशाक होगी। हालांकि अभी उस थीम को उजागर नहीं किया गया है। झांकी सजाने के लिए भी कारीगर काम में लग गए हैं।

25 से 27 तक होंगे ब्रज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
मथुरा में 25 से 27 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अलग-अलग स्थानों पर मंच सजाए जाएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि कार्यक्रम और स्थान, कलाकारों की सूची पहले ही तय हो गई थी। मगर, सीएम के आगमन की खबर के बाद उसी हिसाब से अब नये सिरे से तैयारी की जा रही है। बुधवार तक कार्यक्रम, स्थल, कलाकार तय होंगे।
विज्ञापन


हेमा मालिनी के ड्रीम प्रोजेक्ट पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह का सीएम करेंगे उद्घाटन
- ब्रज की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने को मंचीय कार्यक्रमों के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसका प्लान किया था तैयार
- डेम्पियर नगर स्थिति इस प्रोजेक्ट को एमवीडीए ने किया है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा।
ब्रज की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए मंचीय कार्यक्रमों के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एमवीडीए द्वारा बनाए गए पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह का सीएम योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी पर अपने दौरे के दौरान उद्घाटन करेंगे।
19.39 करोड़ रुपए की लागत से बने वातानुकूलित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 832 लोगों के बैठने की क्षमता है। 7407 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने प्रेक्षागृह में 339 वर्ग मीटर का मंच है, जिसे रंगमंच के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। डेम्पियर नगर में सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार के सहयोग से इसका निर्माण कराया है। भगतसिंह पार्क के पीछे और राजकीय संग्रहालय तथा मल्टीलेवल पार्किंग के मध्य स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 5 ग्रीन रूम, एक रिहर्सल रूम, दो वीवीआईपी रूम, दो लिविंग रूम, दो किचन, एक पेंट्री, लॉकर रूम, सहित रेस्टोरेंट की भी सुविधा है। एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बरसाना रोप-वे के साथ ही इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी सीएम के हाथों कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें