फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बरातियों और घरातियों में खूब चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना फरह के गांव बामोली से परखम पहुंची बरात में सोमवार शाम करीब 6 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। लड़की पक्ष का दूल्हे के पिता से किसी बात को लेकर बरात चढ़त के दौरान विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगो को पकड़कर थाने ले आयी। विवाद के चलते शादी की कोई भी रस्म नहीं निभाई जा सकी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए और शादी की अन्य रस्में निभाई गईं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शादी के दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया था। लोगों ने समझौता करा दिया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें