घरेलू विवाद के मामले में बुलाई गई पंचायत में समझौता तो नहीं हुआ, बल्कि झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी, तब मामला शांत हो सका।
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के बाकलपुर में घरेलू विवाद के मामले में समझौते को बुलाई पंचायत में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
रवि कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी कृष्ण नगर ने बताया कि उन्होंने छोटी बहन बृजेश की शादी चार साल पहले कमल कुमार पुत्र संजय निवासी मलिक, फरह के साथ की थी। शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कमल ने समझौते के लिए रवि कुमार व बहन को बुलाया।
वे बाकलपुर, हाईवे पर पहुंचे। वहां नीरज पुत्र संजय, संजय पुत्र देवी प्रसाद, कमल पुत्र संजय, तीन अन्य लोगों ने बैठक के दौरान गाली-गलौज की, ईंट से प्रहार करने लगे। इसके बाद लात-घूंसों से भी पीटा। इससे दोनों बहन-भाई के चोटें आईं हैं। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।