फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडी की दो दुकानों में चोरी, गुस्साए आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित मंडी में सोमवार रात दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी, लैपटॉप व सरसों ले उड़े। आढ़ती मंगलवार सुबह जब पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई।चोरी की घटना से गुस्साए आढ़तियों ने कहा कि 17 दिन के भीतर मंडी में चोरी की तीसरी वारदात हुई है।
विज्ञापन


चोर नहीं पकड़े गए तो वे हड़ताल को बाध्य होंगे। मंडी चौकी पर धरना देने की भी कोशिश की। मगर, पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। मंडी में शैलेंद्र कुमार शर्मा की किशन चंद एंड संस और विद्याराम शर्मा की शीतल प्रसाद एंड संस के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह ये लोग पहुंचे तो दोनों दुकानों के ताले टूटे मिले। चोर किशन चंद एंड संस से लैपटॉप और 10 हजार रुपये व शीतल प्रसाद एंड संस से 50 किलो सरसों और सात हजार रुपये ले गए।

बढ़ती वारदातों से व्यापारी मंडी चौकी पहुंचे और धरना देने की कोशिश की। आढ़ती विष्णु शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को शीतल प्रसाद एंड संस की दुकान से 12 हजार रुपये और गेहूं चोरी हुए थे। इसके बाद 4 जनवरी को चौधरी फूड कॉरपोरेशन की दुकान से नकदी और सरसों चोरी हुई थी।। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें