फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चे को बंधक बनाकर चोरी, दबोचा गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के चैतन्य विहार कॉलोनी स्थित एक घर में बृहस्पतिवार देर रात घुसे चोर ने बच्चे को बंधक बना लिया और घर में चोरी करने लगा। संजोग से उसी समय परिवार के अन्य सदस्य आ गए। चोर को मौके से दबोच लिया। पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

चैतन्य विहार के सेक्टर 5 में इंद्राचार्य के तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर एक बैंक में कार्यरत दुर्गानंद झा किराए पर रहते हैं। रात चोर उनके फ्लैट में घुस गया और उनके 14 वर्षीय बच्चे को कमरे के अंदर बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया और अलमारी खंगालने लगा। उसके हाथ मंगलसूत्र व सोने के जेवरात हाथ लग गए।
तभी खटपट की आवाज सुनकर बैंककर्मी और परिवार के सदस्य बच्चे के कमरे की ओर गए तो चोरी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। कमरे का गेट तोड़कर चोर को पकड़ लिया। चोर को काबू में करने के लिए उसके सिर पर बैट से प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गए। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक के अनुसार मामले में जांच व पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें