वृंदावन। यमुना के चीरघाट पर मंगलवार सुबह मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका आगरा के सिकंदरा की रहने वाली थी। उसकी मौत यमुना में पैर फिसलने के बाद हुई। मृतका अपने परिवार के संग दर्शन के लिए आई थीं।
मंगलवार सुबह चीरघाट पर स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध महिला का शव यमुना में उतराता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन महिला के पास घड़ी, कान के टॉप्स और नकदी के अलावा कोई पहचान पत्र नही मिलने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देरशाम मृतका के परिजनों ने उसकी शिनाख्त राजरानी पत्नी मदनलाल निवासी सिकंदरा आगरा के रूप में कर ली है।