फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से फिर गूंजेगी बैंडबाजों की धुन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तरायण का प्रारंभ सोमवार से हो जाएगा। सूर्योदय होते ही खरमास भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही सहालग शुरू हो जाएंगे। शाम होते ही बैंडबाजों और शहनाई की धुन सुनाई देगी।
विज्ञापन

रात्रि 2.44 बजे सूर्यनारायण मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव ने उत्तरायण में प्रवेश कर दिया। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो सूर्य अब पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में आंशिक रूप से अधिक चमकेंगे। धार्मिक व शुभ कार्य को शुरू करने के लिए सूर्य का उत्तरायण होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज खरमास भी समाप्त हो जाएगा।

ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति मनाने के बाद शाम से बैंडबाजों की धुन सुनाई देगी। हालांकि पाणिग्रहण संस्कार (सात फेरे) रात्रि 12 बजे के बाद अर्थात् 16 जनवरी को ही पड़ेगे। 16 से ही यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। दृश्य गणित और प्राचीन गणित के पंचांगों में लिखे मुहूर्त के आधार पर मंगल कार्य 16 मार्च तक होंगे। तत्पश्चात् 17 मार्च से होलिका अष्टक लग जाएंगे। जिसके बाद मंगल कार्य रुक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें