फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोपवे का ट्रायल अपने अंतिम पड़ाव में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। राधारानी की नगरी बरसाना में उड़न खटोला की वर्षों से बाट जोह रहे भक्तों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। श्रद्धालु अगस्त माह से रोप-वे से राधारानी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राधारानी के भक्तों को उड़न खटोला की सौगात देने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना पहुंच सकते हैं। उड़नखटोला का ट्रायल अपने अंतिम पड़ाव पर है। 450 किलो भार के साथ ट्रायल फाइनल होगा। शनिवार को रोप-वे के डायरेक्टर अभय राज ने टेक्निकल टीम के साथ 400 किलो भार का ट्रायल किया।

फाइनल ट्रायल के सफल होने के बाद श्रद्धालु उड़न खटोला में बैठकर राधारानी के दर्शन का दीदार आसानी से कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त महीने की किसी भी तारीख में इसका शुभारंभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें