Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में टैंक चौराहे पर ऑटो में छूट गया यात्री का बैग आईटीएमएस की मदद से यातायात पुलिस ने खोज निकाला और नगर निगम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में यात्री को खोया हुआ बैग सौंपा।
शुक्रवार को रांची बांगर निवासी अनूप कुमार दुबे ऑटो से मथुरा कैंट स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी वह टैंक चौराहे पर ऑटो से उतर गए और उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में उनके कपड़े, पर्स, आधार कार्ड, पैनकार्ड एवं 5 हजार रुपये रखे थे। वह ऑटो पुराने बस स्टैंड की तरफ चला गया। यात्री ने काफी खोजबीन की, लेकिन ऑटो नहीं मिला। थकहार कर टैंक चौराहे पर तैनात यातायात उप निरीक्षक मोहम्मद इलियास को अपनी समस्या बताई।
उन्होंने यात्री को आईटीएमएस कंट्रोल रूम जाने की सलाह दी। कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल आदेश कुमार को समस्या बताई। उन्होंने टैंक चौराहे की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आॅटो की पहचान की। ऑटो स्वामी शकील कुरैशी से बात कर सदर निवासी ऑटो चालक बबलू से बैग के बारे में जानकारी ली। चालक चालक से मिले बैग को यातायात पुलिस ने वापस किया।