मथुरा। १९ से रंगोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन के इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठन अपनी सहभागिता देंगे। तीन दिवसीय आयोजन में पूर्वांचल सेवा समिति और संस्कार भारती सहित अन्य संस्थाओं व कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। लोक गायक कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति २१ मार्च को सायं पांच बजे से होगी।
इसे लेकर पूर्वांचल सेवा समिति के कार्यालय भगत पैलेस नवादा पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में समिति 19 मार्च को संध्या 5:00 बजे से फगुआ, चैता-चैती एवं पुरबिया लोकगीत की प्रस्तुति मुक्त आकाशीय रंगमंच, जुबली पार्क पर देगी। सचिव श्रीदास प्रजापति ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय लोक गायक ब्रजेश वैरागी (गाजीपुर), लोक गायिका आभा द्विवेदी ( बिहार), जयराम सिंह ( बिहार ), संतोष सिंह (बलिया), श्रवण गुप्ता (चंदौली) एवं बाल कलाकार वत्स बंधु अपनी प्रस्तुति देंगे ।
संस्कार भारती महानगर कार्यकारिणी की बैठक खंडेलवाल सेवा सदन में जयप्रकाश शर्मा व रेखा माहेश्वरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया माधुरी शर्मा, बुंदू खान व हरिहर बाबा के ब्रज व राजस्थानी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुति होंगे। 22 मार्च को प्रयाग घाट पर प्रात: 4:45 बजे से होने वाले नवसंवत स्वागत महोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। महामंत्री भारतभूषण सिंघल, चारू सिंघल, कृष्णगोपाल सिंघल, ह्रदेश शर्मा, श्याम खंडेलवाल, अनूप माहेश्वरी, अखिलेश अग्रवाल, राजकुमार खंडेलवाल, उमा शर्मा, विशनकांत मिलिंद, योगेंद्र शर्मा, सुधांशु गोयल, रमनलाल गुप्ता, नरेंद्र गोला, शैलेश खंडेलवाल, अनिल सोनी, बिन्नी गुप्ता मौजूद रहे।