फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एमडी के आदेश पर चेकिंग के लिए गई टीम खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दक्षिणांचल मुख्यालय के एमडी से शिकायत पर रुक्मिणी विहार में जांच करने गई विद्युत टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। टीम अब क्षेत्र में रात में गश्त कराने व विद्युत चोरी पर नजर रखने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी से किसी व्यक्ति ने शिकायत की कि रुक्मिणी विहार क्षेत्र में बड़े स्तर पर विद्युत चोरी हो रही है। एमडी कार्यालय से जब आदेश आया तो अधीक्षण अभियंता शहरी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता वृंदावन अनिल कुमार, एसडीओ संदीप वार्ष्णेय टीम के साथ शिकायत वाले स्थान पर पहुंच गए।
उन्होंने यहां पर विद्युत चोरी खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चोरी न मिलने पर मायूस होकर लौटे अधिकारियों के अनुसार संभवतः रात में विद्युत चोरी की जा रही हो। इसलिए रात में क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराकर विद्युत चोरी पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें