फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलूबाजों ने बच्चा दिलाने के बहाने युवक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। बच्चा दिलाने के बहाने टटलूबाजों ने युवक को बंधक बना लिया और मारपीट की। युवक द्वारा रुपये एकत्रित करने के लिए किए गए सहयोगियों को कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पांच घंटे तक चले नाटक के बाद टटलू पुलिस के पहुंचने से पूर्व युवक को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

लालाराम मार्ग निवासी महेश को बेटे की चाहत थी। गांव बरचावली के युवक से उनकी मुलाकात हुई। शनिवार की शाम को वह बच्चा लेने के लिए टटलूबाज गैंग के साथ चला गया। गैंग महेश को छटीकरा ले गए। जहां महेश के साथ मारपीट करते हुए रुपये और मोटरसाइकिल छीन ली।
इसके बाद 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मारपीट से बचने के लिए महेश ने सहयोगियों को फोन मिलाया और रुपये एकत्रित करने के लिए कहा। इन्हीं में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने महेश के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो लोकेशन छटीकरा के जंगलों में मिली।
विज्ञापन

पुलिस रात्रि में 10 बजे वहां पहुंची तब तक आरोपी महेश को छोड़कर भाग गए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अशोक बठैनिया, अंकित, अजय गोयनका, तरुण सेठ, कपिल खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल आदि ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार से महेश के साथ हुई घटना में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें