कोसीकलां।
नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पशु पैंठ में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही दुकान को चंद मिनटों में ध्वस्त कर दिया।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित महापौर व चेयरमैन की कार्यशाला में भाग लेने लखनऊ गए हैं। उन्हें वहां सूचना मिली की दिल्ली गेट स्थित पशु पैंठ स्थल पर नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण कर दुकान बनाई जा रही है। चेयरमैन ने अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गठित कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया। तहसीलदार मनोज कुमार वार्ष्णेय के साथ जेई विकास चौहान, एसआई राजीव यादव, नजूल अमीन सूरजपाल आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पालिका की टीम ने असलम निवासी निकासा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। चेयरमैन ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद