फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डिलीवरी बाॅय के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। दो दिन पूर्व खाना देने आए डिलीवरी बाॅय के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गत 4 दिसंबर को एक युवक ने मथुरा के एक कैफे में बर्गर और डोसा बुक किया था। जब डिलीवरी बाॅय पार्सल देने आया तो यमुना एक्सप्रेसवे वृंदावन कट से कपूर बगीची जाने वाले मार्ग पर उससे बदमाशों ने मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बरेली जयपुर हाइवे के अंडरपास से पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के नाम राया निवासी दिशांत चौधरी उर्फ विष्णु तथा मगोर्रा निवासी विकास कुंतल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें