फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम के आने से एक घंटे पहले ही बंद किए रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं कीं। कचहरी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने सीएम के आने से एक घंटा पूर्व ही कचहरी और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते को बंद कर दिया।निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इसके साथ ही कचहरी रोड और कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले प्रत्येक रास्ते को पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री आगमन से एक घंटे पूर्व ही बंद कर दिया। कचहरी मार्ग से तो पैदल राहगीरों का चलना भी दूभर कर दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। सुबह कचहरी के लिए निकले अधिवक्ताओं की कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

राहगीरों ने सुनाई पीड़ा
औरंगाबाद निवासी राम सहाय ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। वह बेटी और पत्नी के साथ बाइक से जिला अस्पताल आ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल तक नहीं जाने दिया। व्यवहार भी अशोभनीय था। टाउनशिप निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें मथुरा से टाउनशिप जाना था। टेंपो पूरी तरह से बंद थे। वह पैदल चले, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पैदल भी नहीं जाने दिया। टैंक चौराहे से कचहरी होते हुए औरंगाबाद जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेन डायरी ले जाने पर भी लगाई रोक
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा के मद्दनेजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। लोगों को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। साथ ही जिन लोगों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया। यहां तक कि डायरी और पेन लेकर भी अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर सुरक्षा में तैनात छाता कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ऊपर से आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें