फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उखड़ने लगी जंक्शन से पहले की रेल पटरी

Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 12 किलोमीटर की मीटर गेज को ब्राॅडगेज में बदलने का काम अब तेजगति से चल रहा है। गति शक्ति यूनिट के इंजीनियरों ने पहले वृंदावन जंक्शन की रेल पटरी को उखाड़ गया, अब उनके द्वारा गुरुनानक नगर से जंक्शन तक की रेल पटरी को उखाड़ा जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नगर निगम के चुनाव के बाद नई बस्ती क्षेत्र की रेलवे पटरी भी उखाड़ी जाएगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले मथुरा-वृंदावन के बीच डाली गई मीटर गेज रेल लाइन को उखाड़ने का काम किया जा रहा है। रेलवे मथुरा वृंदावन के बीच 12 किलोमीटर के मीटर गेज रेल ट्रैक को परिवर्तित कर ब्रॉडगेज करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद न केवल इस ट्रैक की सूरत बदल जाएगी बल्कि वृंदावन स्टेशन भी बदला बदला नजर आएगा। मथुरा वृंदावन के बीच करीब 12 किलोमीटर का रेल ट्रैक है।
इस मीटर गेज को परिवर्तित करने के लिए रेलवे ने प्रोजेक्ट बनाया था। रेलवे के प्रोजेक्ट के अनुसार इस ट्रैक के ब्रॉडगेज में कन्वर्ट करने के दौरान 2 आरओबी, 17 आर यूबी के अलावा 23 छोटे ब्रिज भी बनाए जायेंगे। इस ट्रैक पर 6.6 किलोमीटर का एलिवेटेड इंबैंकमेंट ट्रैक रहेगा इसके अलावा 4.5 किलोमीटर लेबल ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों ने पहले वृंदावन क्षेत्र का रेलवे ट्रैक उखाड़ दिया है। अब उनके द्वारा नई बस्ती क्षेत्र को छोड़कर गुरुनानक नगर से रेलवे स्टेशन के बीच की मीटर गेज की रेलवे लाइन को उखाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें