फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर निगम की प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की 19 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक जांच के घेरे में आ गई है। वहीं गत माह हुई बोर्ड बैठक के कई प्रस्तावों की भी जांच नगर आयुक्त द्वारा की जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



नगर निगम के भाजपा पार्षदों की शिकायत पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी को चार अहम बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि गत 13 नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में बोर्ड प्रस्तावों के अतिरिक्त जवाहर हाट मथुरा में बसाए गए शरणार्थी परिवारों को स्वामित्व सौंपने, मृतक आश्रित के रूप में कार्यरत बाबू विवेक शर्मा के फर्जी अभिलेखों की जांच कराने, कार्यकारिणी बैठकों एवं अधिवेशनों में सक्षम अधिकारी की नियुक्ति करने एवं 13 सितंबर में अवैध प्रस्तावों को खारिज किए जाने एवं 19 अक्टूबर को होने जा रही कैबिनेट बैठक को स्थगित करने के मामले की जांच करने को कहा है। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को पांच दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व भाजपा पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह के साथ पार्षद ठाकुर तेजवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह, एवं नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज बुधवार को मंडलायुक्त से मिले थे। पार्षदों ने गत माह हुई बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर सवाल खड़े करने और 19 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के संबंध में शिकायत की थी। इस मामले को गंभीरता लेते हुए मंडलायुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर नगर निगम कर्मचारियों पार्षदों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें