फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्ण जन्म भूमि केस के पक्षकार ने खून से लिखी मोदी को पाती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






ईदगाह कमेटी द्वारा प्राचीन साक्ष्यों को मिटाने का अंदेशा जताया

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और कृष्ण जन्म भूमि से ईदगाह मस्जिद को हटाने वाले केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने अपने खून ने प्रधानमंत्री मोदी को पाती लिखी है। इसमें उन्होंने मोदी से प्राचीन कृष्ण मंदिर जाने और असली गर्भ ग्रह में पूजा करने की मांग की है। साथ ही मुगल शासको द्वारा अतिक्रमण करके जो बिल्डिंग बनाई है उसे सील कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने अंदेशा जताया कि कृष्ण मंदिर के प्राचीन साक्ष्यों को ईदगाह कमेटी वाले लोग नष्ट करने में लगे हुए हैं। उन्होंने पाती में कहा है कि जन्मभूमि की लड़ाई के चलते पिछले 3 वर्ष से जूता चप्पल नहीं पहने हैं। कुछ दिन पहले अन्न भी त्याग दिया। मस्जिद हटने तब वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इस तरह की पाती वह 14 वीं बार लिख चुके हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में भी पूजा उपासना अधिनियम 1991 को हटाने के लिए न्यायालय में केस लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें