फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टैक्स के रूप में नगर निगम ने वसूले रिकाॅर्ड 22.22 करोड़

Sun, 02 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्ष की वसूली में नया रिकाॅर्ड बनाया है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब सात करोड़ अधिक वसूली की है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2022-23 में कर में 62 प्रतिशत व करेत्तर वसूली में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15.43 करोड़ की वसूली की गई थी। इस बार वसूली का यह आंकड़ा 22.23 करोड़ तक पहुंच गया है। नगर निगम के कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले अधिक कर व करेत्तर की वसूली की गई। कर के रूप में 1.94 करोड़ व 25.18 लाख करेत्तर के रूप प्राप्त हुआ। इस प्रकार अंतिम दिन 2.19 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें