कृष्णा नगर में बूथ पर नए मतदाताओं के दस्तावेज देखते महापौर।
मथुरा। एसआईआर के तहत विभिन्न बूथों में आयोजित कैंपों में नए मतदाताओं का पंजीकरण और पुराने मतदाताओं के नोटिस के निस्तारण का कार्य चल रहा है। बुधवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने कृष्ण नगर में बूथों पर जाकर मतदाता संबंधी अभिलेख देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इस दौरान अनीश वर्मा, गोविंद शर्मा, महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल, पार्षद पूजा अहेरिया, श्याम शर्मा, बृजेश अहेरिया और सुनीता उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।