फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दबंगों से मुक्त कराई जाएंगी गोशालाओं की जमीन

Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद की 44 गोशालाओं में आठ से अधिक गोशालाओं के पास अपनी जमीन तो है, लेकिन इन पर दबंगों के कब्जे हैं। डीएम द्वारा गोशालाओं की जमीन पर हरा चारा तैयार करने संबंधी निर्देश दिए जाने के बाद यह जानकारी सामने आई। डीएम ने इन जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी तक गोशालाओं की जमीनें खाली पड़ी थीं और उन्हें ग्रामीणों या दबंगों द्वारा अपने उपयोग में लिया जाता था। पिछले दिनों डीएम ने गोशालाओं में चारे को लेकर नया प्लान तैयार किया, जिसके तहत सभी 44 गोशालाओं में हरे चारे की उपज लेने की योजना बनाई। जैसे ही डीएम पुलकित खरे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कुछ गोशालाओं की जमीनों से कब्जे तो स्वत: हटा लिए गए, परंतु अभी आठ गोशालाओं की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी हैै। इन पर दंबगों ने कब्जा कर रखा है। डीएम ने इन जमीनों से कब्जा हटवाने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को दी है।
प्रधानों को दी जिम्मेदारी
डीपीआरओ किरण चौधरी ने डीएम के आदेश की कड़ी में बीते दिनों प्रधानों के साथ बैठक कर गोशालाओं की जमीन पर हरा चारा बोने में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और उनसे इस काम में मदद का आग्रह किया। बैठक के दौरान यह भी पता चला कि चार गोशालाओं में विद्युत कनेक्शन तक नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें