फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी स्ट्रांग रूम की चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रशनपत्र के स्ट्रांग रूम की चाबी इस बार सिर्फ स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा स्ट्रांग रूम और अलमारी को खोला जाएगा। इसके खुलने और बंद करने का ब्योरा लॉगबुक में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखवाया जाएगा। इसकी चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी।
परीक्षा के दिन प्रश्नपत्रों को वितरण के लिए निकालते समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। कमरा कब और कितने बजे खोला गया, कितने प्रश्नपत्र निकाले गए पूरा ब्योरा वहां रखी लॉगबुक में दर्ज करना होगा। कमरे के बाहर हर समय पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि प्रश्नपत्र रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम की चाबी सिर्फ स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें