महावन एसडीएम कार्यालय में कुर्सी पर बैठे विधायक व बराबर में बैठीं एसडीएम।
मथुरा। महावन तहसील के एसडीएम कार्यालय में विधायक पूरन प्रकाश का एसडीएम ऊषा सिंह की कुर्सी पर बैठे हुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि एसडीएम बराबर वाली कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। फोटो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह फोटो पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। जब विधायक ऑटो में बैठकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही एसडीएम ने अपनी कुर्सी छोड़ दी और विधायक बैठ गए। मौजूद लोगों ने माननीय का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक का कहना कि प्रोटोकाल के तहत वह एसडीएम की कुर्सी पर बैठे थे। वहीं एसडीएम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।